सिर्फ 25k Se Slipper Making Business | घर बैठे Slipper Making Business शुरू करें

चप्पल (Slipper) बनाने का व्यापार

Spread the love

Table of Contents

 

How to Start Slipper Making a business plan in Hindi. चप्पल बनाने का व्यापार 2021 कैसे शुरू करें। where to buy raw materials for slipper making. Slipper making machine price. Slipper making business profit. Slipper Manufacturing Business in 2021.

Slipper बनाने का व्यापार 2022 में शुरू कैसे करें | Slipper making business plan in Hindi

(Company vs You)

Slipper बनाने का व्यापार शुरू करना जितना ही आसान है, उतना ही मुश्किल भी है इस व्यापार को चलना। इस बिजनेस में हमारे कॉम्पिटिटर्स बड़े स्तर (पूँजीपति) के होते है। उनके पास ना ही पूँजी की कमी है और नहीं मार्केट में जमे रहने में दिक्कत। बहुत समय तक नुकसान को सह कर भी वो बिजनेस कर सकते है।

अब सवाल ये उठता है ऐसे में कोई नया उद्यमी कैसे slipper making business plan को करे ? क्या वो इस काम में सफल हो सकते है ? क्या उनको ये काम करना चाहिए ? अगर वो Slipper बनाने का व्यापार को शुरू करते है तो कैसे सफल होंगे ? क्या कोई success Tips है जिसको हम फॉलो कर सफलता को हासिल कर सकते है।

“ सफलता पाने के लिए हमे पहले विश्वास करना होगा की हम कर सकते है।”

आज कोई भी कंपनी अगर एक ब्रांड बना है तो वो भी कभी इस काम में नया होगा। उसके मन में भी ये सवाल आया होगा कि कैसे इस काम में हम सफल होंगे। इसके बावजूद भी वो इस काम को शुरू किया होगा और आज एक सफल उधमी बना। हर के मन में वो डर आता है, लेकिन जो इसके आगे रिस्क लेता है और बिजनेस को सही प्लानिंग के साथ करता है तो सफल होता है। आप भी सही प्लानिंग के साथ इस काम की शुरुआत करे।

Slipper बनाने का व्यापार की शुरुआत कैसे करे ?

  • Slipper बनाने का व्यापार का मार्केट रिसर्च कैसे करे.

  • Slipper बनाने का व्यापार कैसे शुरू कर सकते है / इसकी कैसे planning करे.

  • हवाई चप्पल बनाने का बिजनेस में लागत कितनी होगी।

  • Slipper बनाने का व्यापार के लिए रॉ मटेरियल कहाँ और कितने में आयेगा।

  • चप्पल बनाने का व्यापार में मशीन कौन-2 सा चाहिए।

  • हवाई चप्पल बनाने का बिजनेस के लिए जरुरी लाइसेंस।

  • Slipper Making Business Plan In Hindi के लिए जगह चुनाव।

  • Slipper बनाने की Process क्या है.

  • स्लिपर की पैकिंग कैसे करे.

  • हवाई चप्पल बनाने के बाद कहाँ बेचे।

  • Slipper बनाने का व्यापार में मुनाफा कितना होगा।

  • Conclusion

Slipper व्यापार का मार्केट रिसर्च कैसे  करे ?

हमारा देश आबादी के हिसाब से बहुत बड़ा है। जितना बड़ा देश उतना ही बड़ा ऐज ग्रुप – बच्चे, बड़े, बूढ़े। वैसा ही ग्रुप महिलाओ के लिए भी है। इसके अलावे फैशन के अनुसार, रंग के अनुसार और कम्पफर्ट को देखते हुए भी लोग चप्पल लेते है। आप अपने लोकल मार्केट का डाटा कलेक्ट करे। इससे आपको आपके ग्राहक का स्ट्रेंथ पता चलेगा।

Slipper बनाने का व्यापार की Planning कैसे करे ?

आपको अपने मार्केट का डाटा कलेक्शन के बाद आईडिया हो जायेगा कि, आपको किस सेगमेंट के लिए प्रोडक्ट बनानी है। आप अपनी working capital के अनुसार देखे की आप कितने मार्केट को प्रोडक्ट दे सकते है।

  • आपके लोकल मार्किट के खुदरा दुकानदार कितने है लिस्ट बनाये।

  • होल सेलर कितने है उनका भी लिस्ट रखे।

  • प्रोडक्ट सप्लाई कैसे करेंगे और पेमेंट कैसे कलेक्ट करेंगे।

  • पैकिंग बॉक्स कैसा होगा

  • आपका ब्रांड लोगो कैसा होगा

  • अपने प्रोडक्ट का प्रचार कैसे करेंगे।

  • अपने ब्रांड को बनाने के लिए कोई स्कीम या ऑफर भी होगा

हवाई चप्पल/ Slipper बनाने के व्यापार में लागत कितनी होगी ?

Slipper बनाने का व्यापार को आप 3 स्तर पर शुरू कर सकते है :

  1. हैंड ऑपरेटेड मशीन से 1 से 1.5 लाख तक में शुरू कर सकते है।

  2. सेमी ऑटोमैटिक मशीन के साथ 3 से 4 लाख की लागत में शुरू कर सकते है।

  3. हाई स्पीड मशीन के लिए 5 से 7 लाख तक में शुरू कर सकते है।

जैसा आप मशीन लेंगे वैसा ही प्रोडक्शन होगा और उतना ही मुनफा भी होगा।

Slipper/ चप्पल व्यापार के लिए रॉ मटेरियल कहाँ और कितने में आयेगा ?

हवाई चप्पल बनाने के लिए आपको ये रॉ लगेंगे।-

  • हवाई रबर शीट जो मुख्य मेन रॉ मटेरियल होता है। एक शीट की कीमत 250 से शुरू होता है। क्वालिटी के अनुसार दाम बढ़ने लगता है। एक शीट में 20 चप्पल बन जाते है।

  • स्ट्रेप (फीता) जो चप्पल के तीनो होल में लगता है। एक स्ट्रेप की कीमत 2 से 12 रुपये तक आता है। औरतो के चप्पल के लिए डिज़ाइन वाले स्ट्रेप आता है जो महँगा होता है।

  • PVC पेंट इससे slipper को पेंट कर किया जाता है।

Slipper बनाने का व्यापार में मशीन कौन-2 सा चाहिए ?

Slipper बनाने का व्यापार

इस बिजनेस के लिए 5-6 तरह की मशीन की जरुरत होती है –

  1. Slipper Sole कटिंग मशीन

  2. हवाई चप्पल के अलग-2 डाई (size 3-10 no. तक)

  3. चप्पल में होल करने की मशीन (Slipper Drill मशीन)

  4. Screen Printing Machine

  5. फीता लगाने की मशीन (Strep Fitting Machine)

  6. Slipper ग्राइंडिंग मशीन- इससे सोल को घिस की फिनिशिंग किया जाता है।

हवाई चप्पल बनाने के बिजनेस के लिए जरुरी लाइसेंस :

आज के समय भारत सरकार ने छोटे और मझौले व्यापार के लिए कुछ लाइसेंस आवश्यक है जिसको लगभग सभी व्यापारियों को बनाना होता है :

  • GST रजिस्ट्रेशन

  • आपके फर्म (दुकान) के नाम का रजिस्ट्रेशन

  • प्रदुषण केंद्र से NOC सर्टिफिकेट

  • उधोग आधार रजिस्ट्रेशन

  • आपके फर्म के नाम से करंट एकाउंट

  • लोकल अथॉरिटी से परमिशन लेनी होगी

Slipper Making Business Plan In Hindi के लिए जगह चुनाव कैसे करे ?

आप इस बिजनेस को कही से शुरू कर सकते है। लेकिन कुछ बातो का ध्यान रखे ताकि की आपको खर्च कम लगे और मुनाफा ज्यादा हो।:

  1. प्लांट का जगह हवादार होनी चाहिए ताकि आपको काम करने में कोई परेशानी न हो। साथ ही प्रॉपर वेंटिलेशन न होने से प्रोडक्ट पर कोई असर न हो।

  2. आपके प्लांट के पास चार पहिया वाहन आसानी जा सके। जिससे आपको माल मँगाने और भेजने में एक्स्ट्रा खर्च माँ लगे।

  3. आपके पास रॉ मटेरियल रखने के लिए वही जगह हो।

  4. आपके तैयार प्रोडक्ट को ऐसे जगह रखे जहाँ से बॉक्स में सीलन न लगे।

Chappal/ Slipper बनाने का Process क्या है ?

एक स्लिपर को कई प्रोसेस के बाद तैयार किया जाता है। क्या है वो प्रोसेस ? आइये जानते है ;

  • सबसे पहले आप अपने मशीन में जिस साइज का slipper बनाना चाहते है उसका डाई सेट करे।

  • उसके बाद रबर शीट को चप्पल कटिंग मशीन में लगाना है। मशीन में प्रेसर डालते ही उस साइज के अनुसार चप्पल निकल जाते है।

  • इसके बाद ग्राइंडिंग से आप उसके साइड कोर को रगड़ के फिनिस कर ले।

  • फिर ड्रिलिंग मशीन  से सभी पीस में छेद कर दे

  • उसके बाद स्ट्रेप फिटिंग मशीन के मदद से उसमे फीता लगा दे।

  • उसके बाद आप तैयार प्रोडक्ट को चेक करे की सबकुछ ठीक है ना।

हवाई चप्पल की पैकिंग कैसे करे?

आप प्रोडक्ट के साइज के अनुसार बॉक्स बनवा ले। उस पर अपने कंपनी का नाम और लोगो भी लगवाए। आप तैयार हवाई चप्पल को इसमें डाल कर पैक कर दे और टेप कर दे। आप कोशिश करे की आपकी पैकिंग अच्छी हो और लागत भी कम आये।

हवाई चप्पल बनाने के बाद कहाँ (Market) बेचे ?

शुरू में आप ने अपने लोकल मार्केट का रिसर्च किया था। वहाँ के डाटा में आपके खुदरा दुकानदार के लिस्ट होंगे। शुरू में आप उनको ही अपना माल दे। गॉंव में छोटे-2 बाजार लगते है। उन्हें पकडे। ये दुकानदार आपको अच्छा रिस्पांस देंगे और आपकी मदद भी करेंगे। यहाँ से आपको पेमेंट भी आसानी से मिल जायेगा। धीरे-2 आप बड़े दुकानदार को भी पकडे और अपने बिजनेस को बढ़ते रहे।

 

Slipper बनाने का व्यापार में मुनाफा कितना होगा ? / Slipper बिजनेस में मुनाफा कितना होगा ?

हवाई चप्पल बनाने के व्यापार में मुनाफा डेढ़ से दो गुना तक होता है। आप एक शीट 250 रुपये का लेते है जिसमे 20 स्लिपर निकलते है। सब खर्च जोड़ दे तो 35-37 रूपया आएगा। जिसको आप खुदरा दुकानदार से 70-80 रूपया तक बेच सकते है। होल सेले में 60 रुपये में भी देते है तो डेढ़ गुणा फायदा होगा।

Success Tips :-

  • शुरुआत में छोटे दुकानदार को ही टारगेट करे।

  • गॉंव के दुकान को खास ध्यान रखे।

  • अपने पूँजी के अनुसार की कॉम्पिटिटर को टारगेट करे।

  • शुरुआत में छोटे कंपनी से आगे निकलने की प्लानिंग करे।

  • मार्केट से दिये माल पैसा समय से निकले फिर कभी भी बिजनेस में असफल नहीं होंगे।

निष्कर्ष :-

Slipper बनाने का व्यापार की हर छोटी से छोटी जानकारी आपके साथ शेयर किया गया है। हमें उम्मीद है ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा तो इसे जरूर अपनों के साथ शेयर करे. आपको कोई सवाल हो तो हमें कमेंट या मेल कर पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जबाब जरूर देने की कोशिश करेंगे।

इसे भी देखे :-

Home Bakery Business Plan

स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख

मुर्गी पालन का व्यापार

ड्रैगन फ्रूट की खेती


Spread the love
Dev: