स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख कमाए | Strawberry Farming India

स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख प्रति एकड़ कैसे कमाए

Spread the love

Strawberry Farming India me 3 लाख प्रति एकड़ कैसे कमाए ?

स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख, strawberry farming in mahabaleshwar, स्ट्रॉबेरी की खेती कहाँ (जगह) होती हैं, strawberry farming in uttar pradesh, इसकी खेती कैसे करते हैं ?, स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अच्छा बीज कहाँ से मिलेंगे, strawberry picking near me, Strawberry Farming Business Idea, cost of strawberry farming, Most Profitable Agriculture Business Ideas.

आज खेती में उन्नत तकनीक के इस्तेमाल से युवा भी खेती के तरफ मुड़ रहे है। बहुत से ऐसे उदाहरण है जहाँ अच्छी नौकरी छोड़ कर लोग खेती कर रहे है। इसका सबसे बड़ा कारण है मोटा मुनाफा। इसी का एक उदाहरण है “स्ट्रॉबेरी की खेती”

आपके पास अगर एक एकड़ ज़मीन है, तो आप भी इसकी खेती कर एक सीजन में 3-4 लाख आसानी से कमा सकते है। इस प्रोडक्ट का डिमांड होना और अच्छा मुनाफा के कारण ही महेंद्र सिंह धोनी भी इसकी खेती करते है। 

स्ट्रॉबेरी के खेती पहले सिर्फ ठन्डे प्रदेश या सिर्फ पॉली हाउस से ही कर सकते थे, लेकिन टेक्नोलॉजी के कारण अब इसे कही भी किया जा सकता है। आज सरकार भी कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई फसलों के लिए सब्सिडी भी दे रही है। जिस कारण आपको रिस्क कम और मुनाफा ज्यादा होगा।  

स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख प्रति एकड़ कमाने के लिए कैसे शुरु करे ?

स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख प्रति एकड़ कमाने के लिए, खेती करने से पहले हमें किसी अनुभवी से या, किसी ट्रैंनिंग सेंटर से इसकी पद्धति के बारे में सही जानकारी लेनी होगी। क्योकि इसकी खेती अन्य खेती की तरह नहीं होती। इसको एक नियंत्रित तापमान पर रखना होता है।

स्ट्रॉबेरी की बहुत सी किस्मे होती है, लेकिन कुछ ही किस्मो को हम खेती के लिए उपयोग में लाते है। आपको उन किस्मो के बारे में जानना होगा। ताकि आप मुनाफा कमा सके। इनकी जो खास किस्म है जिनकी हम खेती करते है। इसी पोस्ट में आगे आप जानेंगे। 

Strawbeery Farming Guide / स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए कैसी मिट्टी चाहिए ?

आप स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख प्रति एकड़ कमाने की सोच रहे तो सही मिट्टी का चुनाव करे। बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए बढ़िया होती है। वैसे आप आज के टेक्नोलॉजी के दौड़ में किसी भी जगह इसको कर सकते है। बस, आप वहाँ की मिट्टी इसके लिए उपयुक्त है या नहीं ये जान ले। इसके लिए आप मिट्टी की जाँच करवा ले।

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए मिट्टी का ph लेवल 5 से 6.5 तक होना चाहिए। अगर ph इसके अंदर है तो आप उस मिट्टी में स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते है। इसके साथ ही साथ आपको वहाँ का तापमान 20 से 30 डिग्री का रहे। इस बात का भी ध्यान रखना होता है। 

स्ट्रॉबेरी की किस किस्म की हम खेती करते है ?

वैसे तो स्ट्रॉबेरी की बहुत किस्में होती है। मुख्यतः हम चार किस्मो की ही खेती ज्यादा करते है – 

  1. ओशो ग्रैंड
  2. ओफरा
  3. कैमारोज
  4. चैंडलर
  1. ओशो ग्रैंड –
  2. ओशो ग्रैंड किस्म के फल काफी बड़े होते है और अधिक मात्रा में फलते भी है। बहुत फल देते है पर ये जल्दी ख़राब भी हो जाते है। अगर आपका मार्केट बड़ा है और जल्दी इसको बेच सकते है तो इसकी खेती कर सकते है।
  3. ओफरा – इस किस्म के फल की क्वालिटी अच्छी होती है। इस किस्म की खोज इजराईल की गयी थी।
  4. कैमारोज – इस किस्म की खोज कैलिफोर्निया में हुई। कैमोराज प्रजाति के पौधे का लाइफ सबसे अधिक होता है। इसके फल काफी अच्छे और मीठे भी होते है। आप इसकी खेती कर सकते है।
  5. चैंडलर –
  6. इस किस्म की भी खोज कैलिफोर्निया में हुई थी। इस किस्म की फल बहुत ही मीठे होते है। साथ ही साथ ये काफी लम्बे समय तक भी जीवित रहते है। कुछ प्रजातियाँ है जो लम्बे समय तक जीवित रहती है और फल भी अच्छा होता है।

स्ट्रॉबेरी के अच्छे किस्म के पौधे कहाँ मिलते है ?

स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख कमाने के लिए स्ट्रॉबेरी के अच्छे किस्म के पौधे लगाने होंगे। इसके पौधे भारत में कई जगह पर मिलते है। वैसे तो ये ठन्डे प्रदेश में ही मिलते है। लेकिन इन जगह उतराखंड, हिमांचल प्रदेश, जलपाईगुड़ी (WB)और पंजाब जैसे जगहों से आप इसको माँगा सकते है। 

स्ट्रॉबेरी की खेती का सही सीजन कब होता है ?

स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख प्रति एकड़ की कमाई करने की सोच रहे है तो, सीजन शुरु होते करे बोआई।  स्ट्रॉबेरी की खेती का सही समय यही है। आप इसकी खेती 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच कर सकते है। सितंबर से मार्च तक का समय में तापमान बहुत ही कम होता है। इसलिए इसकी खेती कुछ सावधानियों के साथ कही भी कर सकते है। 

स्ट्रॉबेरी के खेती के लिए खेत की तैयारी कैसे करे ?

स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख प्रति एकड़

स्ट्रॉबेरी की खेती से पहले खेत की 2 से 3 बार जुताई कर ले। उसी समय खाद (सड़ी हुई गोबड) को जमीन के अनुसार डालें। मिट्टी की उर्बरक कमी के अनुसार पोषक तत्व डाले। ताकि आपके पौधे स्वस्थ रहे और अच्छे फल दे। उसके बाद आप खेत में क्यारिया बनाये। 

  • क्यारियां ज़मीन से 25 -30 cm ऊँची होनी चाहिए।
  • क्यारियों की एक-दूसरे से दुरी 40-60 cm होनी चाहिए।
  • क्यारियों की चौड़ाई 100-125 cm की होनी चाहिए।
  • खेत में सिंचाई के लिए टपक पद्धति के अनुसार सेटिंग कराये।

स्ट्रॉबेरी खेती में सिंचाई का रखे खास ध्यान –

स्ट्रॉबेरी के पौधे में आपको सिंचाई का सही जानकारी होनी चाहिए। इनकी सिंचाई टपक विधि से की जाती है। शुरु में ज़मीन में फिर फब्बारे से की जाती है। स्ट्रॉबेरी की खेती में नमी का खास ध्यान रखना पड़ता है। 

स्ट्रॉबेरी की खेती में इन बातो भी रखे ख्याल –

  • सही समय पर कड़े कीटनाशक का छिड़काव ताकि आपके पौधों में कोई रोग और कीड़े न लगे।
  • सर्दी के मौसम पौधों को पाला (सर्दी) से बचाव के लिए आपको 100 से 200 माइक्रोन वाले प्लास्टिक का उपयोग करना चाहिए।

स्ट्रॉबेरी के तैयार फलों को कब तोड़ने चाहिए ?

स्ट्रॉबेरी के पौधों का जीवन 6-7 महीने का होता है। इनमे फल भी लगातार आते रहता है। एक पौधे से लगभग 800 ग्राम तक फल हो सकता है। कब तोड़े फलो को –

  • अगर आपका मार्केट लोकल है और उसको रोज के रोज मार्किट में सप्लाई कर रहे है तो आप फलो को पकने पर तोड़ सकते है।
  • आपको मार्केट दूर है जहाँ इसको जाने में कुछ समय लगता है तो इसे पकने से पहले तोड़ कर भेजे, ताकि कुछ लम्बे समय तक फल ठीक रहे।
  • तैयार फलो को बिना छुए उसके टहनी से काटे।

स्ट्रॉबेरी फलों की पैकिंग कैसे करे ?

स्ट्रॉबेरी की पैकिंग के लिए छिद्रनुमा प्लास्टिक का डिब्बा (ज़ार) आता है। इनमे फलो को हवा मिलता है जिससे इनके तापमान को नियंत्रित किया जाता है। ये डिब्बा 200 ग्राम और 500 ग्राम के साइज में आता है। 

स्ट्रॉबेरी कहाँ और किस रेट में बेच सकते हैं ?

आज स्ट्रॉबेरी छोट से छोटे मार्केट में भी बिक रहे है। पहले इसको बड़े शहरो में ही बेच सकते थे लेकिन अब आप इसको लोकल मार्केट में भी बेच सकते है। उसके बाद भी आपके पास ज्यादा फल है तो आप इसे दूसरे मार्किट में बेच सकते है। बहुत से थोक व्यापारी आपसे आपका सारा फल एक बार में ही खरीद लेते है। वो आपके पुरे खेत का फल महीने के हिसाब से ले लेते है। 

स्ट्रॉबेरी की एक 200 ग्राम डिब्बे की कीमत लगभग 70-80 रुपया होता है। उस हिसाब से 400 रुपये किलो बिकता है। आप दुकानदार को 250-300 तक दे सकते है।

स्ट्रॉबेरी की खेती करने में कुल लागत और प्रॉफिट कितना है ?

स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख प्रति एकड़ तक का मुनाफा कमा सकते है। एक एकड़ में इसकी खेती करने में लगभग एक लाख खर्च आता है। जिसमे पौधे की कीमत, सिंचाई पर खर्च, कीटनाशक का खर्च और खाद शामिल है। आपको एक सीजन में 4.5 लाख तक के फल होंगे जिसमे आपके खर्च को हटाने के बाद आपको 3 लाख तक का मुनाफा हो सकता है। 

स्ट्रॉबेरी की खेती करने में क्या-2 रिस्क हो सकता है ?

बात “रिस्क” की करे तो वो हर बिजनेस में होता है। वैसे ही इसमें भी कुछ रिस्क है। जैसे – कोई प्राकृतिक आपदा आ जाये। आपके एरिया में बाढ़ आ जाये या बहुत बारिश के कारण ज़मीन पर पानी रुक जाये जिस से आपके पौधे गलने लगे या फिर तेज़ धूप होने लगे जिसमे आपके पौधे की नमी कम पड़ने लगे और पौधे सूखने लगे। खेती में ये सब कारण सबसे बड़ा रिस्क है। इनसब का रिस्क लेकर लोग आज अच्छा कमा रहे है। रिस्क से घबड़ाए नहीं रिस्क ले और आगे बढे। 

स्ट्रॉबेरी खेती के लिए सरकारी सब्सिडी कितना है ?

भारत सरकार युवाओ को कृषि से जोड़ने के लिए कृषि में भी सब्सिडी दे रही है। स्ट्रॉबेरी खेती के लिए भी भारत सरकार 40 से 60 प्रतिशत तक का सब्सिडी दे रही है। आप किस केटेगरी में आते है उसके लिए क्या स्कीम है। इन बातो के लिए आप कृषि विभाग में डिटेल्स पता कर सकते है, और अनुदान का लाभ ले सकते है। 

FAQ

Que : स्ट्रॉबेरी की खेती कितनी जमीन से कर सकते है ?

Ans : आपके पास जितनी ज़मीन हो उतने से ही इसको शुरू कर सकते है। ज्यादा ज़मीन होगी उतना ही प्रॉफिट अधिक होगा। 

Que: एक स्ट्रॉबेरी का पौधा कितने का आता है ?

Ans : अच्छी किस्म का एक पौधा 3 से 12 रूपए तक मिल जाते है। 

Que: स्ट्रॉबेरी का बीज कब लगाया जाता है?

Ans स्ट्रॉबेरी का पेड़ गर्मी के मौसम में अच्छा ग्रो होता है। इसलिए सबसे अच्छा समय मार्च से अप्रैल का महीना होता है

Que: हम एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती से कितना मुनाफा कमा सकते है ?

Ans स्ट्रॉबेरी की खेती से 3 लाख प्रति एकड़ तक आप कमा सकते है।

Que: स्ट्रॉबेरी की नर्सरी कैसे तैयार की जाती है?

Ans स्ट्राबेरी के पौधे आमतौर पर प्रत्येक दिशा में लगभग 2 फीट बढ़ते हैं।

Que: स्ट्रॉबेरी की खेती कब से कब तक होती है ?

Ans इसकी खेती सितम्बर से मार्च तक होती है।

निष्कर्ष :-

आज के इस पोस्ट में स्ट्रॉबेरी की खेती कैसे करे और कैसे हम स्टॉबेरी की खेती से 3 लाख प्रति एकड़ तक की कमाई कर सकते है। स्ट्रॉबेरी खेती से जुड़ी हर बात को बताया गया उसके बाद भी कोई सवाल हो तो हमें कमेंट कर पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जबाब जरुर देंगे। ये आर्टिकल अच्छा लगा तो तो इसे जरुर शेयर करे।

काम की अन्य जानकारी:-

[New ] नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 में नाम कैसे देखें |NREGA Job Card List 2022 ऑनलाइन कैसे चेक करे

Apply Home Credit Personal Loan 2022 / Home Credit Personal Loan Apply Online

Food Catering Service Business In India-2022 || Food Business Ideas In India With Low Investment in Hindi


Spread the love
Dev:

View Comments (0)