मुर्गी पालन बिजनेस कैसे शुरु करें: | Poultry Farming Business Se Paise Kaise Kamaye

1
964
मुर्गी पालन बिजनेस कैसे शुरु करें
Spread the love

कड़कनाथ पालन या मुर्गी पालन बिजनेस की पूर्ण जानकारी -2023

मुर्गी पालन बिजनेस कैसे शुरु करें कड़कनाथ पालन एक ऐसा बिजनेस है, जिसको हम बहुत ही कम पूँजी से भी शुरु कर सकते है। आप कम मेहनत में भी इस बिजनेस से अच्छा पैसा कमा सकते है। क्योकि इसका डिमांड हमेशा बना रहता है। साथ ही एक चूजा 40-50 दिनों में बाजार में बिकने के लिए तैयार हो जाता है। मुर्गी पालन एक Low Investment Business Idea भी है। बहुत से लोग इस बिजनेस को Low cost business ideas with high profit वाला व्यापार भी मानते है।  

हमारे देश में गाँव के छोटे स्तर से लेकर, देश के बड़े-2 पूंजीपति भी कड़कनाथ मुर्गी पालन का Business  में लगे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यापार  (poultry farm business idea) 15% के Growth रेट से बढ़ रहा है। यानि इस बिजनेस को आप थोड़े मेहनत और समझदारी से करेंगे तो आप भी इस बिजनेस में सफल रहेंगे। आज के समय के हिसाब से ये नए जमाने का बिजनेस आइडिया है। 

मुर्गी पालन का बिजनेस कैसे शुरु करें और मोटा पैसे कैसे कमाए?

मुर्गी पालन व्यापार (पॉल्‍ट्री लेयर फार्मिंग) को आप एक से डेढ़ लाख में भी शुरु कर सकते है। शुरु में आप 500 चूजे से ही इस काम को कर सकते है। आप इस काम में नए रहते है। इसलिए  शुरुआत में रिस्क भी कम ले कर चले। 500 चूजे को तैयार होने में 50-60 दिनों का समय लगता है। उसके बाद आप इसको मार्केट में बेच सकते है। जब आप इनको बेच देते है तब तक आपको इस काम का बहुत अनुभव हो चूका होगा। 

कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यापार के लिए जगह (Space Requirement) का चुनाव कैसे करें ?

मुर्गी पालन के लिए सूखे जगह का चुनाव करे। सूखे जगह पर बीमारी फैलने की संभावना कम होती है। वही नमी वाली जगह पर एक चैम्बर से दूसरे चैम्बर में जल्दी संक्रमण फ़ैलता है। इसलिए जगह खुली, आस-पास भी साफ़ सुथरी और हवादार होनी चाहिए। 

कड़कनाथ मुर्गी पालन व्यापार के लिए कितना जगह (Space) का Requirement होता है ?

कड़कनाथ मुर्गी पालन का Business में एक मुर्गी के लिए औसतन 2 से 2.5 वर्गफुट की जरुरत होती है। उस हिसाब से अगर आप 1000 मुर्गी पालन करते है तो आपको कम से कम 2000 से 2600 वर्गफुट जगह की जरुरत होगी। टोटल आपको 3000 से 3500 वर्गफुट तक की जगह चाहिए। आप शुरूआत भले ही 500 चूजे से करे लेकिन शेड का निर्माण सब नस्ल के मुर्गी के अनुसार ही करे। 

मुर्गी शेड के निर्माण के समय ही उनके पानी और दाने को देने की जगह को खास ढंग से बनवाये। ताकि हर चूजे को खाना आसानी से मिल सके। अपने बिजनेस के लिए जो भी जगह का चुनाव करे वहाँ गाड़ियों की पहुँचने की सुविधा होनी चाहिए। जिससे आपको एक्स्ट्रा ट्रांसपोर्टेशन खर्च न लगे। 

पोल्ट्री फार्म के लिए शेड निर्माण कैसे करे ? मुर्गी पालन Business के लिए शेड कैसे बनाये?

पोल्ट्री फार्म के लिए शेड निर्माण
पोल्ट्री फार्म के लिए शेड निर्माण / मुर्गी पालन बिजनेस कैसे शुरु करें

Poultry Farming Techniques (कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यापार ) मुख्यतः तीन प्रकार के होते है।

  • व्यापक मुर्गी पालन
  • गहन मुर्गी पालन और
  • अर्ध गहन मुर्गी पालन
  • हमे इसी के आधार पर शेड का निर्माण करना होता है। 
  • शेड के निर्माण में प्रॉपर लाइट की व्यवस्था, हवादार जगह हो। वर्षा के समय शेड में पानी न आये ऐसा व्यवस्था रहनी चाहिए।
  • शेड को चेम्बर के अनुसार बनवाये। शुरु के 20 दिन इसमें में।  उसके बाद 20 दिन दूसरे चैम्बर में ,और आखिरी में उस चैम्बर बनवाये जहाँ से आप उसको बेच सके। 
  • शेड को चूजे के नस्ल के अनुसार जगह का निर्माण करे। 
  • शेड के जमीन पर बलुई मिट्टी, लकड़ी का बुरादा, और धान की भूसी को डाल के रखे। 

चूजे का मुर्गी  होने तक उचित ख्याल कैसे रखे ?/ सावधानी क्या रखे ?

  • चूजे लेने के समय कोशिश करे की आप अनुभवी कड़कनाथ केंद्र से ही चूजे को लाये। 
  • चूजे को खाना उचित रौशनी में दे क्योकि चूजे अँधेरे में खाना नहीं खाती है। रात के खाना अँधेरे में देने पर कीड़े लगने की संभवना होती है। इसलिए अँधेरे से पहले या उचित रौशनी में ही खाना दे।
  • हवा का वेंटिलेशन अच्छा होना चाहिए ताकि उन्हें कोई बीमारी न हो।
  •  जब आप चूजे को कही से लाये तो शुरु के एक सप्ताह उन्हें 35 डिग्री के तापमान पर रखे, ताहि वो उस जगह पर धीरे-2 सेट हो जाये।
  • चूजे को सही समय पर वैक्सीन भी देते रही ताकि वो बीमारी से दूर रहे।

चूजों को खान पान कैसे रखे या दे ?

चूजों के बीमारी से बचाना चाहते है तो उन्हें अच्छी quality का ही खाना दे। जिसमे प्रोटीन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में हो। अगर आप चाहते है की चूजे जल्दी तैयार हो जाये तो वे ठण्ड में अच्छे से खाते है और ग्रोथ करते है। इसलिए तापमान का ध्यान रखे। चूजों के खाने का बर्तन 2 से 3 के अंतराल में साफ़ करते है। 

कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यापार के लिए कितना ऋण अनुदान है और कैसे ले ?

सरकार इस बिजनेस के लिए लोन तो देती ही है, साथ में आपको अनुदान की सुविधा भी मिलती है। मान लीजिये आप कड़कनाथ मुर्गी पालन व्यापार के लिए 2 लाख का लोन लेते है। यदि आप शहरी क्षेत्र होंगे तो आपको  25% और, ग्रामीण क्षेत्र के होंगे तो 35% तक की लोन भरपाई में छूट मिलेंगी। यानि दो लाख में आपको सिर्फ एक लाख तीस हजार ही देने होंगे। इसलिए आप इस बिजनेस को करना चाहते है तो गॉंव से ही करे भले आप शहर में रहते हो। मुर्गी पालन के लिए आप मुद्रा लोन , PMEGP लोन, उद्यमी लोन में अप्लाई कर सकते है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यापार लोन लेने के लिए क्या-2 डॉक्यूमेंट चाहिए ?

आप लोन लेने के इच्छुक है तो लोन अप्लाई करने के समय आपको ये डॉक्युमनेट की जरुरत होगी – हाल का फोटो,  Voter आईडी , आधार कार्ड, Pan  कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, पासबुक की छाया प्रति, किसी भी सरकारी प्रशिक्षण केंद्र से 5 दिवसीय मुर्गी पालन का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, मुर्गी फार्म के जगह का लीज एकरारनामा, मुर्गी फार्म के शेड का नक्सा, साथ ही आपके कड़कनाथ मुर्गी पालन Business का प्रोजेक्ट रिपोर्ट किसी CA द्वारा एप्रूव्ड किया होना चाहिए देना होगा।

कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यापार संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर क्या है ?

कड़कनाथ मुर्गी पालन Business के लिए लोन संबंधित किसी भी जानकरी को, इस टोल फ्री नम्बर 1800220229 पर कॉल कर ले सकते है। यहाँ से मिले जानकारी से अगर आप संतुष्ट ना हो, तो अपने नजदीकी BOI या पंजाब नेशनल बैंक के शाखा में जाकर भी जानकारी ले सकते है। वहाँ से फॉर्म लेकर उसे भर कर उसी शाखा में जमा भी कर सकते है। 

500 कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यापार में कितना खर्च होगा ?

अगर आप 500 कड़कनाथ मुर्गी पालन Business को शुरु करते है, तो आपको 500 चूजे का खर्च लगभग 35 हजार, ब्रूडिंग का खर्च 1200 रुपये, वैक्सीन और मेडिसिन का 2500 रुपये, इलेक्ट्रिसिटी का बिल 3000 हजार रुपये और अन्य खर्च 2500 रुपये। चूजों का फीडिंग पर खर्च लगभग 48000 हज़ार रुपये आता है। आपका टोटल खर्च 92 हज़ार रुपये तक आता है। 

500 कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यापार में कितना प्रॉफिट होगा ?

कड़कनाथ का गॉंव में 400 – 500 का भाव मिलता है।
वही आप इसको शहर में 600 – 700 तक का भी भाव मिलता है।
इस तरह आप 500*600 = 300000(तीन लाख ) तक में बेच सकते है।
सेल 300000-92000(खर्च)= 220000 प्रॉफिट। 
  • प्रति महीना इनकम 73 हजार रुपये तक हो सकता है। 

Business Success Tip :

आप कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यापार करना चाहते है तो शुरु में देसी मुर्गा (Desi Murge) का व्यापार करे। देशी मुर्गे का डिमांड अधिक होता है। दूसरा प्रॉफिट भी अच्छा होता है। तीसरा देसी मुर्गे के देख भाल की ज्यादा जरुरत नहीं होता है। अगर आपको अनुभव नहीं है तो भी इस काम को आप कर सकते है।

निष्कर्ष :- 

दोस्तों, आज के पोस्ट में हमने आपको 500 कड़कनाथ मुर्गी पालन Business को कैसे कर सकते है ? इस बिजनेस को करने के हर एक जानकारी को आपके साथ साझा किया गया। इसके बाद भी आपके कोई सवाल हो तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते है। ये पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

इसे भी पढ़े :-  Top 21 Business Ideas In Hindi With Low Investment 

[Top]151 Business Ideas in Hindi 2022 | कम लागत और अधिक मुनाफा वाले 151 बिजनेस आइडियाज 2022

Food Business Idea 2022: सिर्फ 25 हजार में शुरू / Business Ideas Related To Food In India

 FAQ

Que:1- क्या Murgi farm Yojana 2023 में कोई भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं ?
Ans:- हां, ऑनलाइन आवेदन कोई भी व्यक्ति कर सकता हैं। बस आपके वो सभी डॉक्यूमेंट होनी चाहिए। 
Que:2- क्या जॉब वाले लोग भी इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है ?
Ans:- हां , वो लोग भी कर सकते है। 
Que:3 – Murgi Palan Yojana 2023 के तहत कितना प्रतिशत तक का अनुदान मिलता ?
 Ans:- इसमें सामान्य जाति वालो को 25% तथा पिछड़े जाति वालो के लिए 35% के अनुदान (Subcidy) की सुविधा मिलती है। 

Spread the love

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here